फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   असहाय की सेवा प्रभु की सच्ची आराधना

असहाय की सेवा प्रभु की सच्ची आराधना

Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
असहाय की सेवा प्रभु की सच्ची आराधना
असहायों की सेवा प्रभु की सच्ची आराधना
विज्ञापन

मोरना। असहाय, बेसहारा और जरूरतमंद बुजुुर्गों के लिए शुक्रताल के बिहारगढ़ में स्थापित अपना घर आश्रम का लोकार्पण संत प्रवर विजय कौशल महाराज एवं भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने किया। संतों ने कहा कि अनाथ और असहाय की सेवा प्रभु की सच्ची आराधना है।

बिहारगढ़ में नवनिर्मित अपना घर आश्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि संत प्रवर एवं प्रख्यात कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने कहा कि जीवन को सार्थक करने के लिए धन और समय को सेवा कार्यों में लगाए। समय और धन के सदुपयोग से ही समाज, राष्ट्र और स्वयं का उत्थान होता है। शुकतीर्थ की पावन भूमि पर अपना घर आश्रम सेवा के उच्च मूल्यों को समर्पित रहेगा। भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि बेसहारों को सहारा देना परमात्मा की सच्ची सेवा है। मनुष्य को इस संसार में स्वयं के मोक्ष एवं जगत के कल्याण के उद्देश्य को जीना चाहिए। कामना करनी चाहिए कि संसार के सभी प्राणी सुखी हो, वही सच्ची मानवता है। असहाय, अनाथ दिव्यांगों की सेवा करना यज्ञ है। सेवा यज्ञ ही संसार का सबसे बड़ा परमार्थ है। जो व्यक्ति गरीब, दीन-दुखियों की अनदेखी कर अपने हितों के लिए जीते हैं, उनका जीवन सार्थक नहीं होता है। पीड़ितों की अनदेखी कर सुखों का भोग दरिद्रता के समान है। जो असहायों की अंधेरी राहों में दीप जलाता है, भगवान उसका जीवन प्रकाशित कर देते हैं। साक्षात्कार और परोपकार जीवन के दो उद्देश्य होने चाहिए। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाषचंद शर्मा, शामली के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल आदि ने भी विचार रखे। अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ वीएम भारद्वाज, डॉ मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि देश में 46 धार्मिक तीर्थ स्थलों और शहरों में संस्था के अपना घर आश्रम संचालित है। मानसिक, नेत्रहीन आदि असहायों को आश्रम में आश्रय दिया जाएगा। चिकित्सा सेवा से उन्हें स्वस्थ जीवन देकर पुन: परिवारों से मिलाया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी सिंह, प्रदीप सिक्का, अमित गर्ग, नितिन गोयल, अतुल बंसल, मोहनलाल अग्रवाल, डॉ वीरपाल निर्वाल, डॉ एसपी भार्गव, अभिषेक चौधरी, कटार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed