फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय: उपाध्याय

मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय: उपाध्याय

Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय: उपाध्याय
मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय: उपाध्याय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अजय उपाध्याय ने कहा कि देश में असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति दयनीय है। करोड़ों मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

आर्य समाज मंदिर प्रांगण में असंगठित कामगार कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अजय उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए काम किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने मनरेगा को काला कानून बताकर योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। काम नहीं मिलने के कारण मजदूर टुकड़े-टुकड़े को मोहताज हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि संजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता में भाजपा के भ्रम जाल को दूर करें। भाजपा को गरीबों और मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां एवं संचालन असंगठित कामगार कांगे्रस के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह विश्वकर्मा ने किया। आयोजन में प्रदेश सचिव डॉ जावेद उस्मानी का मुख्य सहयोग रहा। अशोक वर्मा, अरविंद कश्यप, सुलेमान, डॉ मुकीम, सुबोध शर्मा, राकेश पुंडीर, राजवीर, इजहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed