{"_id":"5b8ae26742c792465e1ea1d0","slug":"201535828583-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर खोजे जायेंगें टीबी के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर खोजे जायेंगें टीबी के रोगी
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी के रोगी
मुजफ्फरनगर। जिले में टीबी के रोगियों की पहचान के लिए चार से 14 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। जनपद की दस प्रतिशत संख्या पर यह अभियान चलेगा, जिसमें ब्लाक बघरा, गालिबपुर, जानसठ, मखियाली, मोरना, पुरकाजी एवं नगरीय क्षेत्र मुजफ्फरनगर को लिया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के अंतर्गत पूरे जनपद में कुल 112 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर छह सवालों को पूछा जाएगा। इनमें जानकारी ली जाएगी कि दो हफ्ते या ज्यादा से लगातार खांसी तो नहीं है। दो हफ्ते या ज्यादा से लगातार बुखार तो नहीं हो रहा। तेजी से वजन का कम होना, पिछले छह माह में कभी भी बलगम में खून आना, पिछले एक माह में छाती में दर्द, पहले कभी टीबी की दवा ली है या ले रहे हैं शामिल रहेंगे। टीबी का रोगी पाए जाने पर उसका नि:शुल्क इलाज होगा। इस अभियान में लक्षित जनसंख्या 314500 के सापेक्ष 112 टीमे, 23 पर्यवेक्षक, 09 डीएमसी, 16 एलटी एवं आठ सैक्टर प्रभारी कार्य करेगें। इस अवसर पर सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा भी मौजूद रहे।