{"_id":"5ab14ff54f1c1bc4758b67aa","slug":"201521569781-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में पांच पदों के लिए नहीं आया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में पांच पदों के लिए नहीं आया नामांकन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति में सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भरा
मुजफ्फरनगर। जिला योजना समिति में निकाय से सदस्य पदों के लिए मंगलवार को डीएम न्यायालय में प्रत्याशियों ने नामांकन किए। तीन निकायों से 11 लोगों ने नामांकन किया। सात निकायों से एक भी नामांकन नहीं आया। केवल तीन पदों पर ही चयन हो पायेगा, बाकी पांच पदों पर दोबारा प्रक्रिया होगी।
जिला योजना समिति में निकायों से सदस्य पद के लिए निर्वाचन कराये जाने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को डीएम न्यायालय में निकायों से जिला योजना समिति में सदस्य पद के लिए नामांकन किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के दस निकायों से आठ सदस्य जिला योजना समिति में चुने जाने हैं। इसमें दो पद अनारक्षित, दो पद अनारक्षित महिला, एक एससी, एक एससी महिला, एक ओबीसी और एक पद ओबीसी महिला के लिए है। इसी आधार पर जिला योजना समिति में सदस्य का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। दस निकायों में जिला योजना समिति के आठ पद हैं। इनमें एक निकाय से एक ही सदस्य चुना जाएगा।
मंगलवार के नामांकन करने वालों में अनारक्षित वर्ग से सात अरविंद कुमार, गय्यूर, राजीव कुमार, मनोज वर्मा, प्रेम कुमार, विपुल भटनागर मुजफ्फरनगर निकाय के और अब्दुला जानसठ निकाय से रहे। अनारक्षित वर्ग महिला में मुजफ्फरनगर की कुसुम लता ने नामांकन किया। अनुसूचित जाति से कोई नहीं, एससी महिला शहर की ही ममतेश ने पर्चा भरा। अन्य पिछड़ा वर्ग से शहर की हनी पाल और पुरकाजी के नरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। कुल 11 ने नामांकन किया। इनमें सात अकेले मुजफ्फरनगर के हैं, इनमें से एक का ही चयन प्रक्रिया में हो जाएगा। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए है। उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 24 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी और 28 मार्च को निकायों में जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।