{"_id":"5a3aacb74f1c1baf678c2d28","slug":"201513794743-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण बोर्ड के वैज्ञानिक -जेई को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण बोर्ड के वैज्ञानिक -जेई को बंधक बनाया
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर इंडस्ट्रियों में पॉलीथिन जलाने और प्रदूषण को लेकर भाकियू ने हंगामा किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड पुलिस चौकी का घेराव किया। मौके पर पहुंचे प्रदूषण बोर्ड के जेई और सहायक वैज्ञानिक को बंधक बना लिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को छूट देने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा है। इसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हो सके।
भोपा रोड पर इंडस्ट्रियों में पॉलीथिन जलाई जा रही है, जिनसे प्रदूषण अधिक मात्रा में बढ़ रहा है, जबकि राख से उड़ने से बुरा हाल है। ऐसे भोपा रोड की कई कालोनियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस पर बुधवार शाम को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड पर हंगामा किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भोपा पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बोर्ड किस आधार पर क्लीनचिट दे रहा है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक डॉ डीसी पांडे और जेई विपुल को कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर 15 दिन का समय मांगा है, तब जाकर भाकियू कार्यकर्ता शांत हो सके। इस दौरान नगराध्यक्ष शाहिद आलम, नगर महामंत्री राशिद कुरैशी, उपाध्यक्ष असद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।