फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शांतिपूर्वक मनाएं दशहरा और मोहर्रम

शांतिपूर्वक मनाएं दशहरा और मोहर्रम

Tue, 19 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्वक मनाएं दशहरा और मोहर्रम
शांतिपूर्वक मनाएं दशहरा और मोहर्रम
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने त्यौहार पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही परंपरा से अलग हटकर कोई कार्य नहीं करने के लिए कहा।
थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन की ओर से सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरते। दशहरा और मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं गरिमा के अनुसार मनाने की अपील की। बुढ़ाना एसडीएम कुमार भूपेन्द्र सिंह ने नगर पंचायत कर्मचारियों को रामलीला के आसपास जमा गंदगी की सफाई के आदेश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी बीपी सिंह, ईओ अनूप राय, हाजी शाहिद त्यागी, श्यामपाल, देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, इस्तकार त्यागी, अरविंद त्यागी, सुशील, मनीष बालियान, रविन्दर बालियान, प्रमेश सैनी, संदीप बालियान, जफ़र कुरैशी, अमित कश्यप, हाजी मुरसलीन, पूर्व प्रधान आमिर आजम, कर्णवीर बालियान, राजीव बालियान आदि मौजूद रहे
विज्ञापन


एसपी दिया ने लूट के खुलासे का भरोसा
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में दस दिन पूर्व चिकित्सक के यहां हुई डकैती का खुलासा नहीं हो पाया है। पीड़ित एसएसपी से शिकायत करने जा रहे थे, इससे पहले ही एसपी क्राइम और सीओ बुढाना मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में बसी रोड पर स्थित चौधरी नर्सिंगहोम में 9 सितंबर को बदमाशों ने डॉक्टर जुनैद चौधरी और डॉ शहजादी को आतंकित कर लाखों का माल लूट लिया था। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। सोमवार को डॉ जुनैद चौधरी अपने दर्जनों साथियों के साथ एसएसपी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान एसपी क्राइम नर्सिंगहोम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी क्राइम ने घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी बीपी सिंह के अलावा पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, डॉ अब्बास अली, उस्मान चौधरी, संदीप जैन, कल्लू चौधरी, हाजी नफासत खान, शौकत खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed