{"_id":"59a7114c4f1c1bf6278b48fb","slug":"201504121164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक पर बोलने को सपाइयों में नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक पर बोलने को सपाइयों में नोंकझोंक
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में सपाइयों में नोकझोंक
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं में माइक पर बोलने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ। बैठक में पांच सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक हुई। मासिक बैठक में संचालन कर रहे जिया चौधरी और महानगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी में माइक पर बोलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मामले को शांत किया। जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि पांच सितंबर से पार्टी सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। जिले के प्रभारी गुलाम मोहम्मद की देखरेख में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में कुछ लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में काजी अरशद, सत्यवीर प्रजापति, सूर्यप्रताप, नरेश विश्वकर्मा, महेश बंसल, शमशेर मलिक, साजिद हसन, अब्दुल्ला कुरैशी, अंसार आढ़ती, राकिब कुरैशी, शौकत अंसारी, शमशाद अहमद, संदीप बालियान, प्रवीण मलिक, सतीश गुर्जर, जनार्दन विश्वकर्मा, काजी जमील, जमशेद आदि रहे।