फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 injured passengers, teenager dies

बेकाबू मैजिक पलटी, 20 घायल, किशोरी की मौत

Thu, 20 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 20 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
20 injured passengers, teenager dies
सड़क हादसे में घायल हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में कांधला रोड पर पीर के पास कांवड़ियों को बचाने के प्रयास में एक टाटा मैजिक सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। जबकि एक किशोरी की मौत हो गई। सभी लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे परिजनों का खाना लेकर बुढ़ाना जा रहे थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए हादसों में सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


गांव कुरालसी से बुधवार शाम करीब चार बजे गांव की महिलाएं और बच्चे कांवड़ लेकर लौट रहे अपने परिजनों का खाना लेकर टाटा मैजिक से बुढ़ाना जा रहे थे। कांधला रोड पर पीर के पास कांवड़ियों को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक का चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण टाटा मैजिक सड़क किनारे खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक के घायल चालक देवेंद्र, रूबी, नीटू, पारुल, सतवीर, रानी, सविता, विशाल, आशू, रीना, निशि, रेशमा, स्वाति को सीएचसी पर भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रूबी, पारुल,  सतवीर, आशू, निशि को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। रास्ते में ही आशू (15) पुत्री नरेश ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


उधर, मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार मखमूलपुर निवासी विनीत की लोई निवासी शकील, फैजान की ठेली से टक्कर हो गई। तीनों लोग घायल हो गए। वहीं, गांव जौला निवासी रिजवान पत्नी सन्नो के साथ बाइक से बुढ़ाना जा रहा था। बुढ़ाना-कांधला रोड पर गढ़ीसखावत गांव के पास उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों घायल हो गए। शामली के कुरमाली गांव निवासी इदरीश बाइक से बुढ़ाना आ रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई के पास बाइक का टायर फटने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हरियाणा के सोनीपत निवासी जोगेंद्र हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुढ़ाना होते हुए सोनीपत जा रहा था। बायवाला पुलिस चौकी के पास तेज गति से आए किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
खतौली। बाइकों की भिड़ंत में मौके पर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे बाइक सवार को भी मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव खेड़ी कुरैश निवासी शेरदीन की पुत्री गुलिस्ता (22) छोटी बहन नरगिस को लेकर बुधवार को खतौली में चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए आई थी। दोनों बहनें घर पर कुछ सामान भूल गईं। गुलिस्ता बहन को चिकित्सक के यहां छोड़कर वापस गांव से सामान लेने चली गई। रामनगर अड्डे पर बस से उतरने ही गुलिस्ता घर जाने के लिए गांव नंगला निवासी इरशाद के पुत्र शमून (18) की बाइक पर बैठ गई। ये दोनों बाइक से गांव की ओर चल दिए।

जैसे ही बाइक सवार रामनगर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो खतौली की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुलिस्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमून और दूसरी बाइक सवार थाना बहसूमा के गांव शाहपुर बटावली निवासी सरदार रणदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शमून की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सरदार रणदीप सिंह को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed