फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goods seized from Zeeshan's house on fraud of Rs 2.25 lakh

Muzaffarnagar News: 2.25 लाख धोखाधड़ी पर जीशान के घर से सामान कुर्क

Wed, 07 Oct 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Goods seized from Zeeshan's house on fraud of Rs 2.25 lakh
जानसठ। जानसठ क्षेत्र के गांव काटका में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जीशान के मकान से सवा दो लाख रुपये का सामान कुर्क किया गया। यह कार्रवाई दो लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित मामले में की गई। पुलिस के अनुसार, गांव काटका के गुलफाम ने कारोबार के लिए जीशान को 2 लाख 25 हजार रुपये दिए थे। यह मामला वर्ष 2025 से अदालत में चल रहा था। बाद में रुपये लौटाने के दौरान चेक बाउंस हो गया। यह मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने इसे धोखाधड़ी का मामला मानते हुए कुर्की के आदेश जारी किए थे। कोर्ट के कुर्की वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम गांव पहुंची। टीम ने नियमानुसार घर में मौजूद विभिन्न घरेलू सामान कुर्क किए। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed