{"_id":"6ac6444499ae47b97c02c3d4","slug":"tender-for-drain-construction-in-khatauli-cancelled-due-to-lack-of-bids-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182547-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ढाल नहीं मिला तो खतौली में नाला निर्माण की निविदा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ढाल नहीं मिला तो खतौली में नाला निर्माण की निविदा रद्द
विज्ञापन
- जीटी रोड बिजलीघर से होना था नाला निर्माण
- एमडीए ने तैयार किया था 52 लाख का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली में जीटी रोड बिजलीघर से प्रस्तावित नाला निर्माण की निविदा निरस्त कर दी गई है। मौके पर पानी की निकासी के लिए अपेक्षित ढाल उपयुक्त नहीं मिलने के कारण एमडीए ने यह निर्णय लिया। इससे प्रस्तावित नाला निर्माण की योजना फिलहाल अटक गई है।
एमडीए की ओर से इस नाला निर्माण के लिए करीब 52 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया था। योजना का उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करना था, लेकिन मौके की स्थिति का परीक्षण करने पर नाले में पानी के प्राकृतिक बहाव के लिए पर्याप्त ढाल नहीं मिला।
ऐसे में निर्माण होने के बाद भी पानी की निकासी प्रभावी ढंग से नहीं होने की आशंका को देखते हुए निविदा रद्द कर दी गई। एमडीए एक्सईएन विनीत अग्रवाल का कहना है कि तकनीकी परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया।