फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clean School, Green Campus... Muzaffarnagar Ranked Number One

Muzaffarnagar News: स्वच्छ स्कूल, हरित परिसर... रेटिंग में मुजफ्फरनगर नंबर वन

Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Clean School, Green Campus... Muzaffarnagar Ranked Number One
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कराई गई गतिविधियों ने जिले को स्वच्छता-हरित विद्यालय मूल्यांकन रेटिंग में पहले पायदान पर पहुंचा दिया है। जिले के 3041 विद्यालयों में से 2569 ने कचरा प्रबंधन, वर्षा संचयन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को समय से पूरा करने और पोर्टल पर दर्ज कराने में बढ़त बनाई है।


बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में डस्टबिन रखे गए और विद्यार्थियों को गीले, सूखे तथा अन्य प्रकार के कचरे की पहचान कर उन्हें निर्धारित डस्टबिन में डालने का प्रशिक्षण दिया गया। इको क्लब के जरिए कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने, जैविक कचरे से खाद तैयार करने और परिसर को स्वच्छ रखने के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालयों में पौधारोपण, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्रों ने जन जन को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed