फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.80 lakhs misused in the development of Kaserwa

कसेरवा के विकास में 2.80 लाख का दुरुपयोग

Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
2.80 lakhs misused in the development of Kaserwa
मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कसेरवा में हुए विकास कार्यों में दो लाख 80 हजार रुपये की धनराशि का दुरुपयोग पाया गया है। डीएम की ओर से ग्राम प्रधान नफीसा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गांव में तीन सदस्यीय समिति गठित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

गांव कसेरवा निवासी जावेद ने बीती 28 मई को गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए शपथ पत्रों के साथ शिकायत की थी। सहायक श्रमायुक्त तथा जेई आरईएस बुढ़ाना को संयुक्त रूप से जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार गांव में शराफत के मकान से खुर्शीद के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य 162104 की धनराशि से होना दर्शाया गया है, जबकि मौके पर 141200 रुपये का काम होना पाया गया। इस सड़क के निर्माण में 20904 रुपये का दुरुपयोग होना पाया गया। इसी तरह इलियास के मकान से इस्लामिया मदरसे तक इंटरलॉकिंग निर्माण में 26562, मुंशाद के मकान से मेरठ रोड तक 42930, कासिम के मकान से मुसर्रफ के मकान तक 82068, हाकिम अली के मकान तक 19180, अख्तर डीलर के मकान से मुस्तफा के मकान तक 48111 तथा नवाब के मकान से सूबेदीन के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य में 41238 रुपये का दुरुपयोग होना पाया गया है। इस तरह कुल सात कार्यों में दो लाख 80 हजार 994 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ग्राम प्रधान नफीसा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गांव में तीन सदस्यीय समिति गठित करने की बात कही है। उधर, प्रधान नफीसा के पति अखलाक अहमद का कहना है कि उन्हें जो नोटिस दिया गया उसमें कार्यों में क्या कमियां पाई गईं, इसका जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने तकनीकी जांच की रिपोर्ट विभाग से ली है। अपना जवाब दाखिल कर दिया है। उन्होंने धन के दुरुपयोग की बात को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed