{"_id":"68f38f62a55665196c0ad763","slug":"2-5-quintal-khoa-brought-from-meerut-destroyed-in-muzaffarnagar-after-failing-quality-test-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मेरठ से आया 2.5 क्विंटल खोया जांच में फेल, प्रशासन ने मानक पर खरा न उतरने पर नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मेरठ से आया 2.5 क्विंटल खोया जांच में फेल, प्रशासन ने मानक पर खरा न उतरने पर नष्ट कराया
Sat, 18 Oct 2025 06:35 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:35 PM IST
सार
मेरठ से आए करीब ढाई क्विंटल खोए की जांच रिपोर्ट असंतोषजनक मिलने पर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने उसे नष्ट कराया। एसडीएम निकिता शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
नष्ट कराया नकली खोया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मेरठ से लाई गई गाड़ी से जब्त करीब 2.5 क्विंटल खोए की जांच रिपोर्ट मानक पर खरा नहीं उतरने के बाद प्रशासन ने उसे नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
एसडीएम निकिता शर्मा के निर्देशन में सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में पाया गया कि खोए की क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं थी और उसमें मिलावट के संकेत मिले थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट पैट्रिक स्कूल में शिक्षक ने छात्र को पीटा, कान पर लगी चोट; अभिभावकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
शामली रोड क्षेत्र में सचल वाहन से मिल्क क्रीम का नमूना लिया गया। इसके अलावा कुतुबपुर स्थित अंशुल मावा भट्टी से मिस्ड मिल्क और खोए के नमूने, तथा रमेश मावा भट्टी से भी खोए व मिठाई के नमूने एकत्र किए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
खाद्य विभाग की टीम ने बताया कि दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर पूरे जिले में मिठाई, दूध और खोया भट्ठियों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मिलावट पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन