फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: St. Patrick School teacher beats student over class issue, FIR filed after parents’ complaint

Meerut: सेंट पैट्रिक स्कूल में शिक्षक ने छात्र को पीटा, कान पर लगी चोट; अभिभावकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 03:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

मेरठ के सेंट पैट्रिक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पिटाई से छात्र के कान पर चोट लगी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Meerut: St. Patrick School teacher beats student over class issue, FIR filed after parents’ complaint
मौक पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पल्लवपुरम फेस टू निवासी आरव नाम के छात्र के साथ शिक्षक मोहित शर्मा ने मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि क्लास में बैठने और दूसरी क्लास में जाने को लेकर शिक्षक ने बच्चे से अभद्रता की और उसे 6 से 7 थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा एक्शन: दीपक गिरी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए, हाल ही में की है पूनम पंडित से सगाई

विज्ञापन

पिटाई के दौरान छात्र आरव के कान पर चोट लग गई। जब वह घर पहुंचा तो परिजनों ने कान में सूजन और दर्द देखा। बच्चे से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद गुस्साए परिजन परतापुर थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शिक्षक मोहित शर्मा की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से अभिभावकों में गुस्सा है और कई ने स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed