{"_id":"5c8161a0bdec221470579505","slug":"191551983008-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदाकर्मी ने दम तोड़ा 16-30-47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदाकर्मी ने दम तोड़ा 16-30-47
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदाकर्मी ने दम तोड़ा
देवबंद (सहारनपुर)। करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे संविदाकर्मी ने बुधवार की रात दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसे बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मोहल्ला सराय निवासी कलीम उर्फ गुड्डू (35) पुत्र बिज्जू बुधवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित रजबहे की पटरी पर लगे विद्युत के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। बताते हैं कि कलीम ने फोन से शट डाउन लिया था। लेकिन तालमेल की कमी के चलते शट डाउन नहीं हुआ। जिसका नतीजा यह हुआ कि लाइन चालू रहने से करंट ने कलीम को अपनी चपेट में ले लिया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह रजबहे में गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर हायर सेंटर पहुंचे थे। लेकिन रात में ही उसने दिल्ली में उपचार दौरान दम तोड़ दिया। कलीम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि संविदाकर्मी ठेकेदार की लेबर होती है। ठेकेदार से ही कलीम के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। यदि विभाग से आर्थिक मदद देनी पड़ेगी तो उसके लिए पहले अधीक्षण अभियंता से अनुमति ली जाएगी।