{"_id":"5bec75e3bdec226992759966","slug":"191542223331-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुहाना हादसे में घायल औरंगजेब की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुहाना हादसे में घायल औरंगजेब की भी मौत
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहाना हादसे में घायल औरंगजेब की भी मौत
शाहपुर। हरियाणा के सोनीपत जनपद के गुहाना के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में घायल औरंगजेब की उपचार के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। औरंगजेब के भाई जैद की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद अब इसकी भी मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला मातावाला निवासी औरंगजेब पुत्र इकबाल भाई जैद के साथ हरियाणा में फेरी लगाने का काम करता था। विगत चार नवंबर को वह जैद व अन्य साथियों के साथ कैराना निवासी साथी की बुखार से हुई मौत के बाद गमी में आया था। लौटते समय सोनीपत के गुहाना के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें जैद के साथ ही मौहल्ला कस्सावान निवासी तहसीम और गांव पलड़ी निवासी शाहदाब समेत 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि औरंगजेब गंभीर रूप से घायल हो गया था। हरियाणा में ही घायल का उपचार चल रहा था, जिसकी मंगलवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल औरंगजेब की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव देर शाम तक आने की संभावना है।