फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 लाख से होगा पुरकाजी रोडवेज का काया कल्प

25 लाख से होगा पुरकाजी रोडवेज का काया कल्प

Sat, 22 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 लाख से होगा पुरकाजी रोडवेज का काया कल्प
पुरकाजी रोडवेज बस स्टैंड का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड का 25 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बैठने और विश्राम सहित कई अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
शुक्रवार को कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करने आए पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल ने देते हुए बताया कि प्रदेश में रोडवेज के 22 बस स्टैंडों का सरकार द्वारा कायाकल्प कराया जा रहा है, जिसमें पुरकाजी बस स्टैंड भी शामिल है। इसके लिए सरकार ने करीब 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, जिसका टेंडर छोड़ने की तैयार चल रही है। उन्होंने बताया कि उस धन राशि से बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बैठने और विश्राम के लिए टीन शेड के अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय व समर सीवर और पंखे आदि लगवाए जाएंगे। इसके अलावा दो स्टाफ रूम और कैंटीन बनवाई जाएगी। विधायक ने बताया कि बस स्टैंड पर 15 बसे रात में रुका करेंगी। उन्होंने बताया कि पुरकाजी लक्सर मार्ग पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है उसे चालू कराया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने तीन माह पूर्व हुए बस स्टैंड पर विकास कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद जेई आरपी सिंह को विकास कार्य का पूरा विवरण देने को कहा और लोगों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सेना, वीरेंद्र सिंह, मणी कांत गोयल, आन्नद धीमान, नरेेंद्र पाल, जोगेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। कस्बे में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष के शमशेर फरीदी की तहरीर पर नसीम व आरिफ, तारिफ और मौहम्मद और दूसरे पक्ष के आरिफ की तहरीर पर फिरोज, आरिफ, आसिफ, शमशेर, इमरान ,आसिफ आदि के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमले आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed