{"_id":"5af9db8b4f1c1bd4408b53a4","slug":"191526324107-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में वाहन ने टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में वाहन ने टक्कर मारी, तीन घायल
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव बड़सू रजबहे के पास बाइक सवार तीन युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायलों को खतौली सीएचसी से मेरठ रेफर किए गए।
गांव रतनपुरी निवासी तुषार पुत्र शिवकुमार, संदीप पुत्र बलेशर व दुष्यंत पुत्र शेर सिंह बाइक द्वारा किसी काम से खतौली जा रहे थे। जब वे बड़सू रजबहे से आगे पहुंचे, तो सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक का अगला पहिया टूट गया। टक्कर लगने से तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रतनपुरी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को खतौली सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते तीनों युवकों को मेरठ रेफर किया गया है। परिजन ने तीनों युवकों को मेरठ के युग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर तीनों का उपचार चल रहा है। तीनों युवकों के सिर एवं पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
जानसठ। गांव पिमोड़ा निवासी बनारसी पुत्र फत्तू जानसठ तहसील में काम के लिए आया था। जैसे ही वह तहसील गेट के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।