{"_id":"5ad643fe4f1c1be2798b4da1","slug":"191523991550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में आए करंट से बैल मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में आए करंट से बैल मरा
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर बैल की मौत
मोरना। खंभे में उतरे करंट से एक बैल मर गया। खंभे के नीचे पानी भरा हुआ था। वहां से गुजर रहे बैल पानी पीने लगा, जिस कारण करंट की चपेट में आकर बैल मर गया। किसान ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से बैल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। गांव ककरौली निवासी नेत्रपाल पुत्र बीर सिंह ने पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को अपने खेतों से जुताई कर बैलों को साथ लेकर घर लौट रहा था। वह रामसिंह के मकान के पास पहुंचा। वहां एक बिजली के खंभे के नीचे पानी भरा हुआ था। बैल वहां पर पानी पीने लगा। खंभे के जरिए पानी में उतरे करंट की चपेट में आकर बैल मर गया।
किसान की फसल जली
मोरना। बिजली का तार टूटने से किसान की गेहूं की फसल जल गई। किसान ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भोकरहेड़ी के नेहरू चौक निवासी किसान धर्मपाल लंबरदार पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि गांव बेलड़ा के रास्ते पर उसके खेत हैं, जिनके ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार को अचानक बिजली का तार टूटने से उसकी ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई।