{"_id":"5ac3c9574f1c1bec618b5450","slug":"191522780503-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक को घेरा
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक को घेरा
मोरना। महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी का घेराव कर शराब ठेके को बंद कराने की मांग की।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में एक अप्रैल को खुले शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। शराब ठेका खुलने को लेकर महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को शराब ठेके के स्थान की जांच करने पहुंची आबकारी इंस्पेक्टर अपर्णा द्विवेदी का घेराव किया। महिलाओं का कहना था कि मोरना में कई स्थानों पर कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। शराब ठेके को किसी भी हालत में खेलने नहीं दिया जाएगा। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल, धार्मिक स्थल व महिला नर्सिंग होम की दूरी की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। एसडीएम के आदेश के उपरांत ही कोई कार्रवाई की जाएगी।