{"_id":"5a4e6e5a4f1c1b4b198b4e1e","slug":"191515089498-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया धरना
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुुरू कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर धरना देकर कार्रवाई की मांग की है। पालिका प्रशासन पर कर्मचारियों की समस्याओं को अनसुना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उनकी मांग पूरी नहीं होने तक धरना देने की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मदनलाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कामबंद हड़ताल रखी। टाउनहॉल में परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर पालिका प्रशासन पर उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए। धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि पालिका उनके हितों की अनदेखी कर शोषण कर रही है। मामले में पालिका को पहले भी ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। दिवाली का बोनस, दैनिक वेतनभोगी के रूप में रखे गए कर्मचारियों का पांच माह से बकाया वेतन, संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान, ठेके पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, संविदाकर्मियों को सप्ताह में अवकाश लागू करने, कर्मचारियों को उपकरण आदि मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया था, मगर पालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल कर धरना दिया। धरने पर मदनलाल, राजू वैध, कालूराम पारचा, सूरज कुमार, प्रदीप सौदाई, सरोज सुधा, सोनू, नरेंद्र, अरुण त्रिलोकी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, भाग सिंह, ओमा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।