{"_id":"5a4bd1ea4f1c1bcd6d8b788e","slug":"191514918378-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने जनता की समस्याओं को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने जनता की समस्याओं को सुना
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम ने जनता की समस्याओं को सुना
खतौली। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। महिलाओं ने राशन कार्ड न बनने और राशन न मिलने की शिकायत एडीएम से की। एडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम हरीशचंद्र ने की। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर करें। जिससे शिकायतकर्ता की समस्याओं का सही समाधान हो सके। उन्होंने लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर एडीएम ने विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। समाधान दिवस में 45 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ योगेंद्र लाल भारती, पीएचसी गालिबपुर प्रभारी डा. अवनीश कुमार समेत अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।