{"_id":"5a30219e4f1c1b686a8b9300","slug":"191513103774-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-एनसीसी बच्चों ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-एनसीसी बच्चों ने रैली निकाली
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकाल स्वच्छता का संदेश दिया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें शपथ दिलाकर देश के इस महाअभियान में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
डीएवी इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन एनसीसी व स्काउट के छात्रों को भारत के स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए उन्हें अपने आसपास सफाई रखने व इस अभियान में भाग लेने वाले छात्रों को शपथ दिलाकर इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर समुद्र सैन, मोनिका, बृजेश कुमार, सचिन शर्मा, जितेंद्र कुमार, मनोज वर्मा, अरविंद सैनी, महेश, जितेंद्र आदि का सहयोग रहा।