{"_id":"5a2841214f1c1ba7678bff7e","slug":"191512587553-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ऑडिट किए लौटी कैग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ऑडिट किए लौटी कैग की टीम
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका में पूर्व चेयरमैन द्वारा किए गए विकास कार्यों में घोटालों की जांच करने के लिए ऑडिट करने पहुंची कैग टीम को बैरंग लौटना पड़ा। ईओ के नगर से बाहर होने पर कर्मचारियों ने टीम को ऑडिट करने के लिए फाइल देने से इंकार कर दिया।
पूर्व सभासद डॉ अथर ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन पर विकास कार्यों के अलावा अन्य सामानों को खरीदने में किए गए घोटालों की जांच कराने के लिए इलाहाबाद की इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट एजेंसी (कैग) में भी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव हो चुका है। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई सपा प्रत्याशी बिलकीस अब शपथ लेंगी। चुनाव के बाद भी पूर्व चेयरमैन पारस जैन की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। पूर्व की सपा सरकार में घोटालों में चेयरमैन पारस जैन के वित्तीय अधिकार भी सीज हुए थे। बुधवार शिकायत पर इलाहाबाद से कैग टीम नगर पालिका में पहुंची। टीम के सहायक लेखाधिकारी मधुप ने पालिका कर्मचारियों से जांच के लिए ऑडिट करने के लिए फाइल मांगी। कर्मचारियों ने टीम अधिकारी से ईओ विकास सैन से बातचीत करने की बात कही। अधिकारी ने ईओ से फोन पर बातचीत की। ईओ ने बताया कि आज वे नगर से बाहर हैं। इसलिए वे नहीं आ सकते हैं। इसके बाद टीम के अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद वापस इलाहाबाद लौट गए।