{"_id":"596fb03e4f1c1b46188b4644","slug":"191500491838-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित महिला की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित महिला की मौत
चरथावल। क्षेत्र के न्यामू गांव में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में मातम छा गया। महिला को कई दिन पूर्व बुखार आया था।
गांव न्यामू निवासी चुनवा उर्फ चोना की 30 वर्षीय पत्नी को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। परिजन गांव में इलाज कराते रहे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बुखार में अचानक उसका ब्लड प्रेशर गिरने से हालत खराब हो गई। बुधवार को तड़के हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर चरथावल चिकित्सक के यहां पहुंचे, लेकिन स्थानीय चिकित्सक ने नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के चार बच्चे हैं। मौत से परिवार में मातम छा गया।