{"_id":"59666f2c4f1c1b7f548b46d6","slug":"191499885356-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत की पुण्यतिथि में जुटेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत की पुण्यतिथि में जुटेंगे श्रद्धालु
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत की पुण्यतिथि में जुटेंगे श्रद्धालु
शुक्रताल। तीन सदी के युगदृष्टा, शुकतीर्थ के वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की तेरहवीं पुण्यतिथि 14 जुलाई को भगवतपीठ श्री शुकदेव आश्रम में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान है।
पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव की पुण्यतिथि पर समाधि मंदिर में प्रात: सात से आठ बजे तक चरणाभिषेक होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्री डोंगरे जी भागवत भवन में श्रद्धांजलि समारोह होगा, जिसमें वीतराग महान संत विभूति के अनुयायी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, भागवत भक्त आदि अपने निष्काम कर्मयोगी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अतिथियों द्धारा शुकतीर्थ संदेश पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। श्री शुकदेव आश्रम स्वामी कल्याणदेव सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है। समाधि मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। संत की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में कथाव्यास अचल शास्त्री ने भागवत की महिमा बताई। शिक्षा ऋषि पद्मभूषण स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की सैकड़ों शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं भावपूर्ण स्मरण करेंगे।