फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल

नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल

Mon, 06 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल
नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देशभर में संपर्क साधने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने एलान किया है कि रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया है। इसलिए पहला रोजा मंगलवार का होगा।

विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में चांद देखने का आयोजन करने वाली रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों में संपर्क कर रात करीब 8 बजे एलान किया कि रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया है। इसलिए पहला रोजा मंगलवार का होगा। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि पहला रोजा सोमवार का हो सकता है। इसलिए लोगों ने तरावीह अदा करने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल की हुई थीं। लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों से चांद के बारे में जानकारी जुटाने के बाद दारुल उलूम ने यह एलान किया कि पहला रोजा अब मंगलवार का होगा। बैठक में दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मौलाना मुजीबउल्लाह गौंडवी, मौलाना शौकत बस्तवी,मौलाना मुफ्ती महमूद बुलंदशहरी, मौलाना मुफ्ती जैनुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed