फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यह सड़क है बदहाल, संभल कर चलें जनाब

यह सड़क है बदहाल, संभल कर चलें जनाब

Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
यह सड़क है बदहाल, संभल कर चलें जनाब
यह सड़क है बदहाल, संभल कर चलें जनाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर की प्रमुख रुड़की रोड से गुजरना है तो जरा संभल कर चलें। जहां तहां से टूटी सड़क की नाला निर्माण कार्य ने और दुर्दशा कर दी है। जलभराव और गड्ढों के कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है। दुकानों के आगे कीचड़ पसरा हुआ है। महीने भर से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है।
अहिल्याबाई चौक से मीनाक्षी चौक तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक रुड़की रोड बदहाल हो चुकी है। नावल्टी चौक से नाला निर्माण का कार्य करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है। जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज और नाला निर्माण के लिए हुई खोदाई से पूरी तरह टूट गई है। नाला निर्माण के कारण पानी सड़क पर भरा रहता है। दुकानों के आगे कीचड़ पसर गई है। यातायात की दिक्कतों के साथ ही दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदार मनोज कुमार और पवन सिंघल कहते हैं कि लंबे समय से उन्हें समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। उम्मीद थी कि जल्द ही नाला निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दुकानदार अनुराग और राजेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। दुकान के आगे कीचड़ गंदा पानी भरा रहता है। ऐसे में ग्राहक कैसे आएंगे। उन्होंने जल्द ही नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जाम के झाम में फंसे रहते हैं लोग
मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौक से मीनाक्षी चौक तक करीब 700 मीटर की दूरी तय करने में दुपहिया वाहन चालकों को करीब एक घंटा लग जाता है। ई-रिक्शाओं, कारों और दुपहिया वाहनों से निकलना मुश्किल रहता है। नाला निर्माण के चलते सड़क पर मलबा फैला हुआ है। इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। जिला अस्पताल को आने-जाने वाली एंबुलेंस भी इसमें फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी रुड़की रोड पर जाम का यही आलम रहा। जाम के कारण लोग सड़क भी पार नहीं कर सके। आर्यपुरी में भी सीवर लाइन की खोदाई का काम चल रहा है। पहले दुपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शाएं इस मार्ग से निकलकर हनुमान चौक तक पहुंच जाती थी, लेकिन इसके बंद होने से पूरा ट्रैफिक शिव चौक से ही गुजरता है। उधर, शिव चौक पर भी नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। करीब एक महीने से गड्ढा खुदा हुआ है। इससे भी यातायात बाधित रहता है और पूरा शिव चौक जाम की चपेट में रहता है।


इन्होंने कहा...
नाला निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा करा दिया जाएगा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था - राजीव त्यागी, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed