{"_id":"5c59e39fbdec2227203739bf","slug":"181549394847-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में हॉकी डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में हॉकी डंडे चले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम में हॉकी डंडे चले
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार सुबह जिला स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में रैली निकाली गई। रैली में शामिल होने आए कुश्ती कोच की कार की साइड कुछ प्रशिक्षु खिलाड़िय़ों को लग गई। जिस पर हॉकी कोच ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों कोच में कहासुनी हो गई। दोपहर बाद जब खिलाड़ी प्रशिक्षण को पहुंचे तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें हॉकी डंडे चल गए। एक कोच ने पुलिस को तहरीर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शाम तक कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
शिक्षकों ने प्राचार्य के खिलाफ दिया धरना
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने प्राचार्य के खिलाफ कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य को हटवाने की मांग की। प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होती तब तक किसी को कार्य वाहक प्राचार्य बनाने की मांग की। सूचना पर नई मंडी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही तथा कार्य वाहक प्राचार्य नियुक्त करने के लिए प्रबंध कमेटी को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
तीन सीओ का तबादला
मुजफ्फरनगर। शासन ने जिले में तैनात तीन सीओ को गैरजिला तबादला कर दिया। सीओ रिजवान को आजमगढ़, राजीव कुमार सिंह को हाथरस, कालू सिंह को भदोही भेजा है। इनके स्थान पर धनंजय सिंह कुशवाह को अयोध्या से, रामशब्द को रायबरेली से और हीरालाल कन्नौजिया को रायबरेली से यहां भेजा है।
विज्ञापन
स्मैक समेत बंदी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान नावल्टी चौक निवासी असलम को 30 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
धोखाधड़ी के मामले में समझौता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर एक युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ बैंक में बंधक दुुकानें छुड़वाने के नाम पर पर दो लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
चाची से दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर क्षेत्र एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके जेठ का पुत्र उसके साथ छेड़खानी करने करता है। विगत दिनों जेठ के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कौशिश की और जबरदस्ती उसके कपड़े फाड़ दिये। चीख-पुकार होने पर परिवार के अन्य सदस्य आ गए और उन्होंने आरोपी का ही पक्ष लेते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।