{"_id":"5b5779c34f1c1b4a748b6c0b","slug":"181532459459-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेले में प्रशासन ने मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेले में प्रशासन ने मांगा सहयोग
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने थाना प्रांगण में कस्बे और देहात के जिम्मेदार लोगों की मीटिंग लेकर कांवड़ मेले में सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ने गंगनहर पर शिविर लगाने वाले संचालकों से कुछ शिविर जल्द लगाने की अपील की। कहा कि जब कांवड़ मेले में भीड़ हो जाती है, तब तो बहुत शिविर लग जाते हें, मगर फिलहाल कोई शिविर नहीं है, इसलिए कुछ शिविर पहले ही लग जाऐं ताकि कांवड़ लेकर आने वाले भोलों को खाने व स्नान और आराम करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि आप लोगों को भोलों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। यह आपका सौभाग्य है। इसलिए आप लोग शिव भक्तों का हर संभव सहयोग करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। इस दौरान लोगों ने हाइवे पर बने गड्ढों, गंग नहर पर लाइट व शौचालयों के न होने, खादर तिराहे पर लगे विद्युुत ट्रांसफार्मर के बार-बार फुंकने आदि समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने जल्द ही निदान कराने का आश्वासन दिया। मीटिंग में नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, भारत भूषण खुल्लर, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी, उमेश सिंह, हरिराम सक्सेना, निर्दोष जैन, गोल्डी राठी, डॉ ओपी गौतम, वीरेंद्र सिंह, पीयूष राणा, प्रताप सिंह, हरिओम त्यागी, राजकुमार, पप्पू मुखिया, नरेश गुर्जर, मान सिंह गुर्जर, गोविंद शर्मा, अर्जुन सिंह, मगन सिंह, केपी सिंह, बाबू सिंह पंवार, रजनीश अग्रवाल, मोहसीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन