फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चो ने निकाली अंधविश्वास के खिलाफ जागरुकता रैली

बच्चो ने निकाली अंधविश्वास के खिलाफ जागरुकता रैली

Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बच्चो ने निकाली अंधविश्वास के खिलाफ जागरुकता रैली
मुजफ्फरनगर। जिला विज्ञान क्लब ने सामाजिक अंधविश्वासों के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया। 28 विद्यालयों के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एसडी इंटर कॉलेज में निबंध, स्लोगन, चार्ट एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रैली का शुभारंभ डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने किया। डीआईओएस ने कहा कि नन्हें बाल वैज्ञानिक ही डिजिटल इंडिया का भविष्य हैं। देश की जनता के सपनों को यही साकार करेंगे। बच्चों से कहा कि वह अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। बिना तर्क के कोई काम न करें। बिना तर्क और परख के रीति रिवाज समाज के लिए घातक हो सकते हैं। जिला समन्वयक विकास कुमार ने भी विचार रखे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में बुशरा, आंचल त्यागी, निक्की, खुशी कपूर, नेहा को प्रथम स्थान मिला। चार्ट प्रतियोगिता में हुमेरा, जाकिया, सारिका, काजल शर्मा, रहनुमा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में एमजी पब्लिक की सिमरन सैनी, आयुषी लाटियान, श्रुति आर्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी माध्यम में निबंध लेखन में डीपीएस के बच्चों नंदनी सिंघल, नीति सिंघल, उवैश, आर्यन खोखर को प्रथम स्थान मिला। एमजी स्कूल के बच्चों को सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान मिला। व्याख्यान प्रतियोगिता में 65 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अनिल शर्मा एवं संचालन राहुल कुमार ने किया। भूपेंद्र सिंह, अभिषेक गर्ग, तेज प्रताप, राजकुमार, रिजवान अहमद, अंजू वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed