{"_id":"5b4507944f1c1b86468b5b25","slug":"181531250580-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, प्रोफेसर की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा रसूलपुर निवासी डॉक्टर संजय चौधरी (54) पुत्र राजपाल सिंह कानपुर के एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। सोमवार देर रात करीब दस बजे वे कार से रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर भूराहेड़ी गांव के पास अचानक उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे डॉ. संजय चौधरी को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर रात प्रोफेसर के बेटे अविनाश चौधरी ने वाहन द्वारा पिता की कार में पीछे से टक्कर मारे जाने से हादसा होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मीटर लगाने गए युवकों से मारपीट
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी अनुराग ने तहरीर देकर बताया कि वह पावर कारपोरेशन में मीटर लगाने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार, वह मंगलवार को साथी अजयपाल के साथ खाईखेड़ी गांव में मीटर लगा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने शटडाउन लेकर लाइट बंद कराने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर उनसे दस विद्युत मीटर भी छीन ले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।