{"_id":"5b32896f4f1c1bf26e8ba314","slug":"181530038639-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने तहसीलदार की गाड़ी को घेरा, सड़क पर बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने तहसीलदार की गाड़ी को घेरा, सड़क पर बैठीं
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेका के विरोध में बेमियादी धरना
खतौली। महिलाओं ने शराब का ठेका खोलने के विरोध में हंगामा करते हुए सड़क पर बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि अब अनिश्चितकाल के लिए शराब के ठेका के आगे ही धरना देना शुरू कर दिया है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में शराब का ठेका खुलने नहीं देंगे।
जीटी रोड पर दयालपुरम कालोनी के जाने वाले रास्ते तथा ग्रोवर ऑटो पार्ट्स की दुकान के बराबर में नया देशी शराब का ठेका खोला जा रहा है। इस मामले को लेकर कॉलोनी की महिलाएं व नागरिक पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। सोमवार को नागरिकों ने विधायक विक्रम सिंह सैनी का भी घेराव किया था। महिलाओं ने तहसील में एसडीएम अतुल कुामर को ज्ञापन देकर शराब का ठेका बंद कराने की मांग की थी। एसडीएम ने मंगलवार को तहसीलदार अमित कुमार को जांचकर रिपोर्ट तैयार करने को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान वहां पर कालोनी की महिलाएं एकत्र हो गईं। महिलाओं ने शराब के ठेका का विरोध करते हुए तहसीलदार की गाड़ी का घेराव किया। तहसीलदार ने महिलाओं को इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद महिलाओं का विरोध जारी रहा। आक्रोशित महिलाएं कुछ देर के लिए जीटी रोड पर भी बैठ गई थीं, जिनको लोगों ने समझाबुझाकर उठाया। महिलाओं ने शराब ठेका के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना देना प्रारंभ कर दिया है। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी सूरत में शराब को ठेका नहीं खुलने देगीं। इस दौरान शशी, संतोष, सवित्रा, ललीता, बबीता आदि महिलाएं शामिल रहीं।