{"_id":"5afc7d714f1c1bd5408b5db4","slug":"181526496625-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दान सर्वोतम दान-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दान सर्वोतम दान-महाराज
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गंगा सेवा समिति शुक्रताल की ओर से श्रीगंगा तट पर अन्न क्षेत्र सेवा भंडारे का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि महा मंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि गंगा हमारी माता है और इसके तट पर किए गए पुण्य कभी निष्फल नहीं जाते हैं। गंगा दान, सर्वोत्तम दान है। इसकी जितनी सेवा की जाए कम है। भाग्यशाली हैं वो लोग जिन्हें मां गंगा की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है।
शुक्रताल गंगा घाट पर बुधवार को गंगा सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि एडीएम हरीश चंद्र ने कहा कि नदियां सभ्यताओं की जननी है, इसलिए इनका संरक्षण अति आवश्यक है। बदले परिवेश में पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो गई है। हमें नदियों के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गंगा धार्मिक आस्थाओं का केंद्र है, इसलिए गंगा की स्वच्छता की ओर ध्यान देना भी आवश्यक है। इस मौके पर आचार्य उत्प्रेती ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति देकर संपन्न कराया। जिसमें स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी आचार्य अजय कृष्ण, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रपाल राणा, प्रेमशकंर मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी, विनोद शर्मा चेयरमैन, विपिन मैनेजर, प्रमोद मिश्रा पुजारी, मांगेराम फौजी आदि ने भाग लिया। वहीं गंगा सेवा समिति अध्यक्ष सतीश गोयल, रामकुमार तायल, अजय अग्रवाल, दीपक बंसल, सचिव डॉ. महकार सिंह, अनिल कंसल, दिनेश कुमार, पूर्व विधायक सुरेश संगल आदि ने भंडारे का प्रसाद साधु संतों को खिलाकर नकद दान दक्षिणा दी।