{"_id":"5afb293c4f1c1beb408b58a8","slug":"181526409532-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकतीर्थ का विकास करेगी सरकार : लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ का विकास करेगी सरकार : लक्ष्मी नारायण
Updated Wed, 16 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुकदेव मंदिर में की पूजा, वट वृक्ष की परिक्रमा
मोरना। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि पौराणिक तीर्थ शुक्रताल के विकास की सरकार कार्य योजना बनाएगी। प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य से रिपोर्ट मांगी गई है। वेस्ट यूपी के ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक केंद्रों के विकास के साथ जनसुलभ बनाया जाएगा।
भागवतपीठ शुकदेव आश्रम में पधारे सूबे के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अक्षय वट की परिक्रमा की और शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि शुकतीर्थ भारत का मुख्य आध्यात्मिक केंद्र है। शुकदेव मुनि की तपोभूमि मन को शांति और जीवन मुक्ति की राह देती है। शुक्रताल महाभारत काल का सजीव स्थल तथा सनातन धर्म का मूल सोत्र है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने राष्ट्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित किया है। धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, दुग्ध विकास विकास मंत्री चौधरी ने कहा कि शुकतीर्थ भागवत भूमि है, इसके विकास को सरकार एक कार्य योजना बना रही है। वेस्ट यूपी में गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, शुक्रताल, शाकंभरी देवी धार्मिक स्थलों को अधिक जनसुलभ बनाएंगे। मंत्री को स्वामी ओमानंद सरस्वती ने तीर्थ विकास की मांगों की पत्रावली दी। इससे पहले उन्होंने वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक जगत सिंह मेरठ, सुमन शास्त्री, आचार्य जीसी उप्रेती, राजू आदि मौजूद रहे।