{"_id":"5ad643eb4f1c1b56098b50e8","slug":"181523991531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांड को लेकर कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांड को लेकर कैंडल मार्च निकाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी
जानसठ। सामाजिक विकास संस्थान के बैनरतले जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और रोष प्रकट किया। संस्था के कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप राणा ने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार से देश की छवि खराब हो रही है।
कस्बे की सामाजिक विकास सेवा संस्थान द्वारा सोमवार की रात को कठुआ गैंगरेप व हत्याकांड के विरोध में अशोक स्तंभ से कैंडल मार्च का शुभारंभ किया गया, जो कि कस्बे के मुख्यमार्गों से होता हुआ ब्लाक परिसर में बने शहीद स्मारक पर पहुंचा, जहां पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदीप राणा ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार को मासूम बच्चों के साथ किए जा रहे दुराचार वह हत्या के मामले में कठोर कानून बनाकर उन्हें ऐसी सजा दी जाए, जिससे आगे कोई ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सके। समिति के अध्यक्ष आबिद अंजान ने कहा कि कठुआ कांड ने पूरे देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। कैंडल मार्च में सभासद सुनील कुमार कश्यप, रामधारी कश्यप, नवीन राजपूत, शाकिर मलिक, जावेद रंगरेज, शौकीन, राहुल कंसल, शमीम राजपूत, नेत्रपाल कश्यप, अशोक, गौरव पंडित, जयराम गुर्जर, आशीष सैनी, शहजाद, सीताराम शर्मा, आदि शामिल रहे।