{"_id":"5ad24f604f1c1b360b8b48f6","slug":"181523732320-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय उपवास रखेंगे मनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय उपवास रखेंगे मनेश
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय उपवास रखेंगे मनेश
मुजफ्फरनगर। जनकल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्नाव और कठुआ के रेप मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने पर तीन दिवसीय उपवास 16 अप्रैल को कचहरी परिसर में किया जाएगा।
गुप्ता ने कहा कि कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ अगवा कर गैंगरेप और हत्या की वारदात शर्मनाक है। घटना के बाद भी पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट नहीं लिखी और उनका उत्पीड़न किया। ऐसा ही उन्नाव रेप प्रकरण में हुआ। जनपद के फुगाना थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट नहीं लिखी जाने पर अपमानित हुई महिला ने आत्महत्या कर ली। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की स्थिति चिंताजनक है। सरकारें और सरकारी तंत्र संवेदनहीन हो चुका है। इन घटनाओं को लेकर कचहरी में तीन दिन का उपवास रखा जाएगा।
विचार-विमर्श किया
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में एक मई को होने वाले कार्यक्रम तथा शासन को भेजे जाने वाले मांग पत्र पर विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर ओमप्रकाश, रामकुमार एवं पुष्पा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्षता एमए अल्वी तथा संचालन महक सिंह ने किया। राजपाल शर्मा, ब्रजमोहन, सूरजमल, गंगाराम, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।