{"_id":"5ac11f9b4f1c1bc4618b4e90","slug":"181522605979-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल नई मिसाल में लोगों को करेंगे जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल नई मिसाल में लोगों को करेंगे जागरुक
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जनहित योजना का प्रचार करें
मुजफ्फरनगर। एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा आम जनता को सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में बताएगी। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा।
रुड़की रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों की बैठक में जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार ने एक साल में इतने काम किए हैं कि सपा सरकार पांच साल में भी नहीं कर सकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पैसे की कोई कमी नहीं है। अब गरीब व्यक्ति को लड़की की शादी को लेकर कोई तनाव नहीं है। सरकार खुद लड़कियों की शादी कर रही है। श्रम विभाग में प्रत्येक श्रमिक परिवार को लड़की होने पर 15 और लड़का होने पर 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऋण मोचन से लेकर पीएम आवास तक की योजनाएं सरकार ने चलाई है। हम आम आदमी को इन योजनाओं के बारे मेें बताएं। सेक्टर और बूथ स्तर पर बैठकों का नियमित आयोजन होना चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, मुल्कराज उपाध्याय, कुलदीप त्यागी, ओमेंद्र, विनोद सैनी आदि रहे।