फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करियर के लिए उच्च लक्ष्य तय करें विद्यार्थी

करियर के लिए उच्च लक्ष्य तय करें विद्यार्थी

Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
करियर के लिए उच्च  लक्ष्य तय करें विद्यार्थी
चरथावल। केंद्र सरकार से खाद्य एवं प्रसंस्करण के सचिव रहे सुधीर कुमार ने कहा कि जीवन में बुलंदियों को छूने के लिए विद्यार्थी ऊंचे सपने देखें। उन्होंने किताबों के साथ नैतिक शिक्षा और सामान्य ज्ञान पर आधारित पुस्तकें भी पढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में तैयार करने के लिए शिक्षक श्रेष्ठ संस्कारों का समावेश करें।
विज्ञापन

मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करना जरूरी है। शिक्षा की राह में नई-नई खोज तक पहुंचना भी विद्यार्थी के करियर में आवश्यक है। उन्होंने कक्षा नौ की कक्षा में जाकर विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान एवं अंग्रेजी के बारे में विभिन्न सवाल कर ज्ञान को परखा। कहा कि एकाग्रता के साथ किताबों को पढ़ें। सामान्य ज्ञान और नई जानकारी के लिए नियमित समाचार पत्रों का अवश्य पढ़ें। दुनिया में नई आविष्कारों की जानकारी इंटरव्यू में काम आएगी। बच्चे एक डिक्शनरी हर वक्त अपनी जेब में रखें। शिक्षक श्रेष्ठ संस्कारों को समावेश कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करें। उन्होंने कस्बे के एक प्राइमरी स्कूल से प्राइमरी करने के बाद आईएएस तक के सफर के बारे में बताया। इस मौके पर विभु अग्रवाल, प्रबंधक आदेश गर्ग, मनीष गर्ग, अरुण जैन, अभय जैन, श्रीराम गुप्ता, अनुराग कुच्छल और प्रधानाचार्य अवनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed