फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सहकारी समितियों का चुनाव

सहकारी समितियों का चुनाव

Tue, 30 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों का चुनाव
मतदान के दौरान खरड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट
विज्ञापन

बुढ़ाना। साधन सहकारी समितियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। क्षेत्र के केवल खरड़ में चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई।
किसान सेवा सहकारी समिति खेड़ामस्तान में संचालक के पदों पर कांटे का संघर्ष हुआ। इस चुनाव में डूंगर गांव से रमेश, लोई से अबुबकर, लिसाढ़ से जसबीर, खेड़ामस्तान से रोहताश, कुरालसी से सतीश, रायपुर व सागडी से उर्मिला चुनाव जीतकर संचालक चुनी गईं। इसी समिति से फतेहपुरखेड़ी व सराय से ऋषिपाल, सरनावली से देवेंद्र सिंह व फुगाना गांव से कविता पत्नी रामकुमार निर्विरोध निर्वाचित हुई। साधन सहकारी समिति खरड़ से गांव खरड़ निवासी करण सिंह, अशोक व बाला देवी पत्नी ओम सिंह संचालक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। करौंदा गांव से सविता पत्नी नरेंद्र सिंह, बाला देवी पत्नी ब्रजवीर, संजीव, ब्रजपाल, रविंद्र संचालक के पदों पर चुनाव जीते। इसी समिति में हसनपुर गांव से संजीव कुमार ने संचालक पद का चुनाव जीता। साधन सहकारी समिति कुरथल से गांव कुरथल निवासी बाला देवी पत्नी करण सिंह, ओमवीर, दरियाव सिंह व विक्रम सिंह ने संचालक पद का चुनाव जीता। नगवा गांव से कान सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नगवा से ही मान सिंह व सुंदर, अटाली गांव से चंद्रपाल व सुनीता पत्नी ब्रहमजीत संचालक चुनी गईं। साधन सहकारी समिति बड़ौदा से बड़ौदा गांव की रेखा देवी पत्नी विनोद, व रेखा देवी पत्नी जीत सिंह, विज्ञाना गांव से अनवार, मिंडकाली गांव से सतेंद्र कुमार व सावंत संचालक निर्वाचित हुए। बड़ौदा गांव से पीतम सिंह, बड़कता से मांगेराम तथा इटावा गांव से पप्पू व ओमकार संचालक चुने गए। किसान सहकारी समिति बुढ़ाना से बुढ़ाना निवासी यशपाल, गांव गढ़ीसखावतपुर निवासी सुरेंद्र सहरावत व गांव भैंसाना निवासी ताराचंद निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी समिति में जौला गांव से अशफाक, बिटावदा से सहेंद्र, चंधेडी से बिलेंद्र, उकावली से निर्मला व सठेड़ी से शारदा संचालक के पदों पर निर्वाचित हुई। साधन सहकारी समिति हुसैनपुर कलां से गांव हुसैनपुर कलां निवासी गुलनाज पत्नी सलीम, गांव बवाना से हलीमन पत्नी शेरदीन व रामधन निर्विरोध निर्वाचित हुए। शफीपुर गांव से प्रभात, लुहसाना से विकास राठी व सुरेंद्र, मंदवाड़ा से अख्तर, हबीबपुर से यशपाल व धर्मपाल निर्वाचित हुए। किसान सेवा सहकारी समिति ताहरपुर भभीसा से गांव जोगियाखेड़ा निवासी अशोक कुमार, गांव डांगरौल निवासी भूरू, दुर्गनपुर गांव से सुरेंद्र कुुमार, बिराल वार्ड एक से राजकली पत्नी कृष्णपाल, बिराल वार्ड दो से सविता पत्नी रामकुमार, भभीसा से चंद्रपाल, राजपुर से राजकुुमार, सुन्ना से राजेंद्र तथा हरियाखेड़ा से मनोज कुमार निर्वाचित हुए।
पुलिस ने चालान किया
बुढ़ाना। साधन सहकारी समिति खरड़ में संचालक पदों के मतदान के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। फुगाना पुलिस ने बताया कि गांव हसनपुर निवासी यश कुमार, राजीव, ओमवीर व जोगेेंद्र के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट आरंभ हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची फुगाना पुलिस ने चुनाव में मारपीट कर शांतिभंग करने के कारण चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के रवैये से रोष
बुढ़ाना। बुढ़ाना में सहकारी समितियों के संचालक पदों के चुनाव की कवरेज के लिए परिसर में पहुंचे पत्रकारों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों के साथ हुई इस घटना से प्रेस एसोसिएशन बुढ़ाना के सभी पत्रकारों में रोष है। पत्रकारों का कहना है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कवरेज भी नहीं करनेे दी। पत्रकारों ने इसकी शिकायत जिला मुख्यालय पर अपनी एसोसिएशन मे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed