{"_id":"5a2841f04f1c1bc8678bffb6","slug":"181512587760-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्म सुरक्षा के उपाय बताए
बुढ़ाना ।
कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी देहात ने विद्यालय की छात्राओं को आत्म सुरक्षा के उपाय बताए।
महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर एकत्र छात्राओं को एसपी देहात अजय सहदेव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी की आशंका में 1090 नंबर पर सूचना दे। 1090 नंबर की सेवाएं सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए चालू की है। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाओं को आत्म सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी लेना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को आज की विषम परिस्थितियों में बड़ी सूझबूझ से निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी भी आशंका में उन्हें पुलिस और अभिभावकों को सूचित करना चाहिए। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर चमन सिंह चावडा, डॉ. राजीव, विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा त्यागी सहित विद्यालय की सभी छात्राऐं व अध्यापिकाएं मौजूद रही।