{"_id":"5ee665ba8ebc3e43202754e3","slug":"18-new-corona-infected-found-in-muzaffarnagar-district-muzaffarnagar-news-mrt4864428164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर जारी, जिले में 18 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर जारी, जिले में 18 नए मामले
विज्ञापन
खालापार में सील किया गया हॉटस्पाटॅ इलाका।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रविवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। जिले में 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 कवाल निवासी प्रवासी मजदूरों के परिजन हैं जबकि छह मुजफ्फरनगर शहर के हैं। तितावी निवासी एक किशोरी को बागपत से कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंसूरपुर में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि 149 जांच रिपोर्ट में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि तीन रोगी ठीक हुए हैं। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने जानकारी दी कि तितावी और खालापार में दो ओर मामले मिले हैं। एक दिन में कुल 18 नए रोगी सामने आए। पॉजिटिव मिले मामलों में 10 कवाल गांव के हैं। यह तमिलनाडु के चेन्नई से आए प्रवासी मजदूराें के परिवार के लोग हैं। सभी को गांव के ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा रामपुरी में दो और भरतिया कॉलोनी में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इन मोहल्लों में पहली बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लद्दावाला में एक और खालापार में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। खालापार के एक युवक को प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमण का पता लगा। मंसूरपुर में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है जबकि तितावी की एक किशोरी की बागपत से कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। सैंपल देने के बाद किशोरी तितावी आ गई थी।
जिले के नौ लोगों की हो चुकी मौत
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शहर के नया बांस निवासी युवक की शनिवार को मेरठ मेडिकल में मौत हुई थी। मृत्यु उपरांत उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में अब तक नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 180 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 98 सक्रिय हैं जबकि 82 लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
तितावी में किशोरी के नौ परिजनों को किया क्वारंटीन
तितावी। तितावी में किशोरी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। पता लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे बेगराजपुर मेडिकल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया। किशोरी लॉकडाउन से पहले अपनी मौसी के यहां दिल्ली में गई थी। लॉकडाउन के चलते उसे वहीं पर रुकना पड़ा। बुधवार को वह दिल्ली से बागपत अपनी रिश्तेदार से मिलने चली गई। वहां पर उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। शनिवार को किशोरी अपने घर आ गई। उसके यहां आने के बाद आई जांच रिपोर्ट में किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डा. विवेक शुक्ला और तितावी थानाध्यक्ष ने शनिवार रात्रि 12 बजे किशोरी को मेडिकल में भर्ती कराया। किशोरी के संपर्क में आए उसके नौ परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें चार बच्चे और पांच बड़े शामिल हैं।
मंसूरपुर में मोहल्ले को किया सील, सैनिटाइजर का छिड़काव
मंसूरपुर। मंसूरपुर निवासी 40 वर्षीय एक युवक जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में एक फैक्टरी में कार्य करता है। 12 जून को बुखार व खांसी के चलते उसने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके मोहल्ले को सील कर दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान मो. फहीम ने बताया कि संक्रमित के परिवार के नौ सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। सैनिटाइजर का भी छिड़काव कराया गया है।
जिले में दस हॉट स्पॉट बने
मुजफ्फरनगर। कोरोना पॉजिटिव के लगातार केस मिलने पर शहर समेत जिले में दस हॉट स्पॉट बने गए है। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि सैदनंगला, मढ़करीमपुर, खतौली का देवीदास, आदमपुर, कवाल, शहर मे खालापार, दालमंडी, कूकड़ा कमलनगर, मोतीमहल गढ़ी गोरवान, लद्दावाला हॉट स्पॉट बने है। यहां पर अधिक केस सामने आए है। यहां पर पुलिस की पाबंदी है। होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है।