{"_id":"5ccf2b89bdec22070460a40e","slug":"171557080969-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बड़गांव के सिरसली गांव निवासी मुनतजिर रविवार को बाइक पर पत्नी मीरजहां और बेटे ओसामा को लेकर साखन कलां गांव में रिश्तेदारी में गया था। दोपहर में वे लौट रहे थे। जब मुनतजिर साखन नहर के समीप हाईवे पर पहुंचा तभी देवबंद की ओर से सहारनपुर जा रही तेज गति रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते तीनों लोगों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, रेफर
देवबंद। स्टेट हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर निवासी रुचि शर्मा रविवार को बाइक द्वारा किसी काम से पति के साथ देवबंद आ रही थी। जब वह हाईवे पर श्री साईं धाम मंदिर के समीप पहुंचे तो सामने से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने कार चालक को दबोच लिया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।