फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जादूगर ओपी शर्मा ने आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाई

जादूगर ओपी शर्मा ने आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाई

Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
जादूगर ओपी शर्मा ने आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाई
यातायात के नियमों का पालन करने का दिया संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने शहर में आंखों पर पट्टी बांध कर बाइक चलाकर नागरिकों को हैरत में डाल दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही अपने अजूबे जादू कला का प्रदर्शन किया।

जानसठ रोड से यातायात पुलिस की देखरेख में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई जादूगर ओपीशर्मा जूनियर ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध कर मोटर साइकिल चलाते हुए की। रैली में चलने वालों के हाथों में चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें आदि जीवन रक्षक नारे लिखे बोर्ड लिए हुए थे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल के अलावा पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जानसठ रोड से महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, खालापार, शामली बस स्टैंड, शिव चौक, रुड़की रोड, अंसारी रोड, मालवीय चौक, गांधी कालोनी, गांधी नगर, बालाजी रोड, पटेल नगर, भोपा रोड, सदर बाजार होते हुए संदीप पैलेस पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed