फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदान के महापर्व में नए वोटरों का स्वागत

मतदान के महापर्व में नए वोटरों का स्वागत

Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
मतदान के महापर्व में नए वोटरों का स्वागत
मतदान के महापर्व में नए वोटरों का स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नए वोटर्स बने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। डीएवी कालेज, डायट व श्रीराम कालेज के छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के संबंध में भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं कविता आदि प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने नए मतदाताओं से अपने पहले वोट का सही प्रयोग करने कनी अपील की। श्रीराम कालेज की प्राचार्या प्रेरणा मित्तल, डीएवी डिग्री कालेज की प्राचार्या शशि शर्मा एवं डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार ने नए मतदाताओं का मतदान के इस महापर्व में स्वागत किया। कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर देश को सही सरकार दें। बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। कहा गया कि वे अपने गली-मोहल्ले में अन्य वोटर को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डा. राधामोहन तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed