{"_id":"5c8fe9e3bdec22142f01a616","slug":"171552935395-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से
मुजफ्फरनगर। भारतीय कर्ण रोग संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नाक, कान, गला सर्जन डा. एमके तनेजा ने बताया कि पांच दिवसीय निशुल्क परीक्षण एवं योग चिकित्सा शिविर का आयोजन 19 मार्च से रेलवे रोड स्थित अस्पताल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोगियों का परीक्षण का श्रवण शक्ति का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के माध्यम से बहरापन निवारण का प्रयास होगा। यह शिविर 23 मार्च तक चलेगा।
असबाब के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने खतौली के दूधिया असबाब के हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नूरहसन चौधरी ने पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर इस हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र ही खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड सादात हॉस्पिटल पर समाजसेवियों और उलमा ने न्यूजीलैंड में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को खिराजे अकीदत पेश की। कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उलमा ने न्यूजीलैंड सरकार से सतर्क रहकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इस दौरान मौलाना असद रजा हुसैनी, मुफ्ती जुल्फिकार अली, मौलाना मोहम्मद हुसैनी, मौलाना रजा कद्र, मौलाना कौसर मजहरी, मौलाना अतहर, डा. मुकीज काजी, मुजम्मिल एडवोकेट, उरूज अब्बास एडवोकेट, काजी तजकीर, मुशीर एडवोकेट, मोहम्मद बुरहान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।