फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

रालोद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Wed, 06 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बड़ौत में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष इरफान मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नगर में चल रही बैटरी वाली ई-रिक्शाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिस कारण से आयेदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं ई-रिक्शा को छोटे बच्चे भी चला रहे हैं। जिससे दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने ई-रिक्शाओं का रूट डायवर्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर की फूंस वाली मस्जिद से रेलवे फाटक तक डिवाइडर के दोनों और गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं, जिस कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे हटाया जाए। इन मांगों को लेकर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इनमें विश्वास चौधरी, बिलाल अलवी, शरीफ अहमद, आबिद खान, इमरान, इकबाल, हरेंद्र मुखिया सभासद, सौरभ तोमर, आसिफ, आरिफ, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, समीर हसन, योगेश सभासद, कुलदीप मलिक, इंतजार अलवी, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed