{"_id":"6abc202f14850abc950e15e2","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159634-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शेयर के झांसे में लेकर किशोरी से 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शेयर के झांसे में लेकर किशोरी से 25 लाख ठगे
विज्ञापन
बागपत। शेयर बाजार से दोगुना मुनाफा कराने के झांसे में लेकर बड़ौत की एक किशोरी से 25 लाख रुपये ठग लिए गए। इसमें किशोरी की मां किरण आर्या ने ठगी करने का आरोप लगाकर साइबर थाने में शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने 11 नामजद और कई अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बड़ौत की दिलीप विहार कॉलोनी निवासी किरण आर्या ने बताया कि उनके पिता ओमवीर सिंह ने उसकी बेटी की शादी और विदेश में पढ़ाने के लिए घर की अलमारी में 25 लाख रुपये जमा करके रखे थे। सोशल साइट पर उसकी बेटी की मुलाकात अभिषेक शाह निवासी शंकर विहार कॉलोनी नांगल जायसा बोरा लक्ष्मी नगर झोटवाड़ा जयपुर से हुई। अभिषेक शाह ने उनकी नाबालिग बेटी को शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश कराकर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
इसके बाद अपनी पत्नी समेत अन्य लोगों के बैंक खातों में उनकी बेटी से रुपये ट्रांसफर कराए। उनकी बेटी से जितेंद्र, नौशाद खान, तौसिफ अहमद, जयप्रकाश वर्मा, मिन्हाल सैनी, दीपक कुमार, मयूर सैनी, चिराग सिंह समेत अन्य लोगों के खातों में भी रुपये ट्रांसफर कराए, जिसके सभी स्कैनर अभिषेक शाह ने भेजे। कई बार साइबर कैफे संचालकों के खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बड़ौत की पत्थर मंडी में कैफे चलाने वाले संयम जैन और रजत पर रिकॉर्ड डिलीट करने का आरोप लगाते हुए उनकी भूमिका भी बताई। आरोप लगाया कि उन्होंने अभिषेक शाह ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मैसेज भेजकर रकम वापस आने की बात कही और खुद के दुबई में रहने के बारे में बताया।
इसके बाद एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल करके रकम वापस लेने के लिए दो लाख रुपये भेजने के लिए कहा। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगने लगा। रुपये वापस नहीं देने पर 24 घंटे में रुपये नहीं भेजने पर बेटी और परिवार की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।