{"_id":"6abc20760e126185f40fa1ca","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159651-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पहिए में चुनरी फंसने से पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पहिए में चुनरी फंसने से पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ–बागपत नेशनल हाईवे पर डौला गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार अशरफ निवासी हर्रा जिला मेरठ की पत्नी जैनम (21) की चुनरी पहिए में फंस गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जैनम की मौत हो गई, जबकि उसका पति अशरफ, आठ माह की बेटी तैय्यबा घायल हो गए। पिलाना सीएचसी से दोनों घायलों का मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेरठ जिले के हर्रा निवासी अशरफ मंगलवार को अपनी पत्नी जैनम और आठ माह की बेटी तैय्यबा के साथ बाइक से बागपत रिश्तेदारी में जा रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही वे डौला गांव के पास पहुंचे तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जैनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशरफ और बेटी तैय्यबा घायल हो गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया।
पुलिसकर्मियों ने अशरफ से पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी की चुनरी नीचे लटक रही थी, जो बाइक के पहिए में फंस गई थी। इससे बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। पिलाना सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आए परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया और फिर शव लेकर गांव चले गए। जांच करने आए पुलिसकर्मियों को भी बाइक के पहिए में चुनरी फंसी मिली। इस मामले में जांच अधिकारी एसएसआई स्नेह प्रकाश सिंह का कहना है कि बाइक के पहिए में चुनरी आने से हादसा हुआ है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
बाइक पर चलते समय बरतें सावधानी
सीओ विजय तोमर का कहना है कि बाइक पर जाते समय कई बार महिलाओं की चुनरी पहिए में आने से हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा बाइक पर बांधा गया बैग साइलेंसर के आगे आने से आग भी लग जाती है। बाइक पर चलते समय लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। छोटी-छोटी सावधानी बरतने से बड़े हादसे टल सकते हैं।