फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भूमि विकास बैंक के अधिकारियों की बैठक ली

भूमि विकास बैंक के अधिकारियों की बैठक ली

Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भूमि विकास बैंक के अधिकारियों की बैठक ली
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रदेश के सभापति शिवपाल यादव ने कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बंद कमरे में बैंक के अधिकारियों की बैठक ली। करीब डेढ़ घंटा चली बैठक के कारण राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में देर से पहुंचे।
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रदेश सभापति शिवपाल यादव कस्बे के निरीक्षण भवन पर ठीक दो बजे कर दस मिनट पर पहुंचे। अपने सरकारी कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने बंद कमरे में बैंक के शाखा प्रबंधक व अधिकारियों को अलग-अलग बुलाकर वार्ता की। इस दौरान जनपद के बैंकों के सभी चेयरमैन भी मौजूद रहे। अधिकारियों से मीटिंग के दौरान पत्रकारों को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान जनपद की सभी शाखाओं से आए शाखा प्रबंधक व उ0 प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के उच्चाधिकारी वहीं पर मौजूद रहे। इसी बैठक के कारण सम्मेलन में जाने में देरी हुई।
विज्ञापन


प्रदेश की राजनीति पर बोलते रहे
बुढ़ाना। कस्बे में आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में पहुुंचे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पूरे समय प्रदेश की राजनीति तथा हालात पर बोलते रहे। राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के ऊपर उन्होंने विशेेष विचार नहीं रखे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एकता के मुद्दे पर अपना पूरा फोकस रखा। बाद में उन्होंने शिवपाल यादव का हाथ पकड़कर उनके मोर्चे में तन-मन-धन से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरान की आयत पड़ी गई, रामायण अथवा गीता पर कोई नहीं बोला
बुढ़ाना। कस्बे तथा जनपद में हिंदु व मुसलमानों की बीच भाई चारा व सौहार्द कायम करने के लिए कांधला रोड पर राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एकता सम्मेलन में मोलाना व मोलवियों ने कुरान शरीफ की आयत तो पढ़ी किसी भी वक्ता ने रामायण अथवा गीता का श्लोक नहीं सुनाया। एकता के नाम पर हुए सम्मेलन में केवल आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाई चारे का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed